कुनाल का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में चयन
अल्मोड़ा, जून 26 -- सीएस सनवाल , भिकियासैंण। वार्ड दो निवासी कुनाल ध्यानी का चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। कुनाल की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का उदाहरण है। कुनाल के पिता राकेश ध्यानी व्यवसायी हैं। कुनाल की उपलब्धि पर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, नपं अध्यक्ष दीपक बिष्ट, सभासद संजय बंगारी, भावेश बिष्ट, लीला बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष महीपाल बिष्ट आदि ने खुशी जताई। यह भी पढ़ें- 3 बार किडनी स्टोन की सर्जरी के बावजूद नहीं मानी हार,UPSC में हासिल की AIR 4
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.