कौशाम्बी, मार्च 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के उमरवल गांव में गत 12 मार्च को घर में आग लगाकर कुनबे को जिंदा जलाने की कोशिश मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई एसपी के आदेश पर की गई है।उमरवल निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी अंतू सिंह से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो 12 मार्च की दोपहर आरोपी ने अपने भाई राजा सिंह व संदीप सिंह के साथ मिलकर उसके मकान को आग के हवाले कर दिया। आरोपियों को आग लगाते हुए गांव के ही रहने वाले राजेश सिंह, मोहित सिंह और बंधू सिंह ने देखा था। ग्रामीणों के ललकारने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उधर, घटना के बाद भीतर रहे परिवार के सदस्यों ने बाहर भागकर किसी तरह जान बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.