कुनबे की पिटाई में छह आरोपियों पर मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरा रनिहापर गांव की काजल पत्नी हरिश्चंद्र ने बताया कि एक अगस्त को विपक्षी पुरानी बातों को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी सुषमा, बेटे रूपचंद्र व परिवार के राकेश और सूरज को भी पीटा था। पुलिस ने पीड़िता के गांव के ही आरोपी आदेश कुमार, बुधराम, चौबेलाल, फूले पाल, मंगला प्रसाद एवं अजय के विरुद्ध एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.