नवादा, अप्रैल 16 -- नवादा जिले के सीमावर्ती जंगलों में हाथियों की लगातार मूवमेंट परेशानी का सबब बना है। जिससे आमलोगों के साथ-साथ वन विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। तकरीबन 25 दिनों से जिले में हाथियों की मूवमेंट बनी हुई है। इस बीच वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर कई बार हाथियों को झारखंड के जंगलों में कोडरमा सीमा में धकेला गया। परंतु हाथी बार-बार वापस लौट आये। नवादा वन विभाग के लिए यह नया ट्रेंड है। इससे पूर्व हाथियों के आने पर उन्हें वापस कोडरमा सेंचुरी में भेज दिया जाता था। जहां वे अपने समूह के अन्य हाथियों से मिल जाते थे और फिर वे उनके साथ रह जाते थे। यह भी पढ़ें- हाथियों के झुंड ने फसल को पहुंचाया नुकसान जल्दी वापस नहीं लौटते थे। परंतु इस बार स्थिति ठीक विपरीत है। उन्हें रात में झारखंड की सीमा में छोड़ा जाता है और सुबह ही वे वापस नवादा की सीमा ...