बेगुसराय, मार्च 12 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमथा-एक पंचायत के छोटखूंट गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों ने धारदार कुदाल के प्रहार से स्थानीय निवासी शोभित सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बाबत घायल के भतीजा सर्वजीत कुमार ने बछवाड़ा थाने में आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार को राजकुमार सिंह अपने खेत में आलू खुदवा रहे थे। इसी बीच गांव के ही तीन लोगों ने गड़ासा, हंसुआ एवं कुदाल से राजकुमार सिंह के गर्दन, हाथ, पैर पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। इस संबंध में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.