मधुबनी, जून 13 -- बेनीपट्टी। अरेर थाना के नवटोली गांव वार्ड 14 में आपसी रंजीश को लेकर हुई मारपीट में गर्भवती महिला सहित परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गये। इस संबन्ध में शंकर झा ने गांव के एक ही परिवार को सात लोगों को नामजद करते हुए थाना को आवेदन दिया है। शंकर झा ने दिये आवेदन में लिखा है कि आपसी रंजीश को लेकर सुदीष्ट नारायण झा, विकास कुमार झा, नर्मदा देवी, अमोला कुमारी, हृदय नारायण झा, रवि कमल, गौड़ी देवी हाथों में कुदाल, लोहे का रॉड, लाठी-डंडा से जानलेवा हमला कर उन्हें तथा उनके पुत्र सुमन प्रभात,गर्भवती बहु ज्यौति कुमारी पत्नी मनोज देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। बहु के पेट पर लात-घूसा से मारा गया जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मारपीट के दौरान अभद्रता का व्यवहार करने, गले से सोने का चेन एवं मंगल सूत्र ले लेने आदि का भी आरोप लगाया है...