आरा, जून 3 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए सिन्हा थाना पुलिस ने कुदरिया बांध के समीप छापेमारी कर 11.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक अपाची बाइक भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों में बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव निवासी राजेश ओझा के पुत्र नीतीश ओझा और नगर थाना क्षेत्र के देवनगर वार्ड संख्या-11 निवासी संतोष सिंह के पुत्र संजीत कुमार शामिल हैं। सिन्हा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुदरिया बांध के पास वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- कुदरिया बांध से अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दोनों युवक शराब की खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके...