बस्ती, जून 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कुदरहा ब्लॉक के राजपुर बैरिहवा में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी के फटने की घटना ने विभाग और कार्यदायी संस्था की लापरवाही की पोल खोल दी है। 17 जून को हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। ​ घटना के बाद से ही कंपनी और जल निगम के अधिकारी सक्रिय होकर आनन-फानन में अधूरे कार्यों को पूरा करने में जुटे हैं। जिम्मेदारी तय करने के बजाय मेघा कंपनी ने उल्टे पूर्व पंप ऑपरेटर प्रमोद कुमार शुक्ला और उनके पुत्र निहाल के विरुद्ध 18 जून की रात मुकदमा दर्ज करवा दिया। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।इंजीनियर सुजीत कुमार और अनुभव त्रिपाठी की देखरेख में परिसर में मिट्टी के समतलीकरण, रिचार्ज पिट की सफाई और क्षतिग्रस्त फर्श (प्लिंथ प्रोटेक्शन) की मरम्मत का कार्य किया गय...