गंगापार, मई 1 -- इस वर्ष आम की पैदावार को लेकर मिश्रित परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। आम की पैदावार मुख्य रूप से मौसम के मिजाज और पेड़ों के फलन चक्र एक वर्ष के अंतराल पर फल आने की प्रवृत्ति पर निर्भर करती है। यमुनापार इलाके के गांवों में इस समय आम के पेड़ों पर अच्छी मात्रा में आम फल दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसानों के बीच संतोषजनक माहौल है। आम उत्पादकों का अनुमान है कि मौसम अनुकूल रहा, तो इस साल आम की पैदावार पिछले वर्षों के मुकाबले काफी बेहतर होगी। फिलहाल बागों में छाई हरियाली और फलों की संख्या देखकर बागबानों के चेहरे खिले हुए हैं।

मौसम की चुनौतियां मई का पहला पखवाड़ा आमतौर पर तेज तूफानी हवाओं और बेमौसम बारिश का समय माना जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में पेड़ों पर लगे फलों के गिरने की संभावना काफी बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन पर बुरा असर...