औरैया, दिसम्बर 7 -- कुदरकोट कस्बे में देर रात सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने बाजार में घूम रहे संदिग्ध लोगों को रुकवाकर उनकी तलाशी कराई और बिना वजह देर रात घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एएसपी आलोक कुमार मिश्रा ने दुकानदारों से भी बातचीत की और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने, मार्ग पर अतिक्रमण न करने और रात में सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान एएसपी ने रात की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का हाल जाना और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से लगातार पैदल गश्त जारी रखने को कहा। साथ ही, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.