औरैया, दिसम्बर 11 -- कुदरकोट थाना पुलिस ने गुरुवार को शांति भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बिधूना स्थित उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राममगन सिंह व उनकी टीम ने भाईपुरा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अविनेश कुमार पुत्र रामप्रकाश और 53 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र भूप सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.