औरैया, मार्च 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। महिला अपने पति से हुए पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने तलाश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार, नगला जादो निवासी संतोषी देवी पत्नी कुअरचंद बीते दिन दो मार्च को अपने पति से हुए विवाद के बाद अपने एक बच्चे के साथ घर से नाराज होकर चली गई थीं और अपनी बहन के घर रह रही थीं। औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर चलाए जा रहे गुमशुदा बरामदगी अभियान के तहत कुदरकोट थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राममगन सिंह और उनकी टीम ने सोमवार, 9 मार्च 2026 को संतोषी देवी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद महिला को उनके पति कुअरचंद और अन्य परिजनों की ...