औरैया, मार्च 6 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार को मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। दोनों मामलों में युवकों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। एक घटना में ठेला पलट दिए जाने से पीड़ित को आर्थिक नुकसान भी हुआ। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पहली घटना रमनगरिया गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई है। रमनगरिया निवासी ऋषि कुमार पुत्र रनवीर सिंह अपनी बहन अंजू देवी के साथ गांव से रुरुगंज अपने भाई के घर जा रहे थे। आरोप है कि गांव से करीब 500 मीटर दूर गांव के ही रोहित कुमार, मोहित कुमार, अंशू और लालू उर्फ हलवाई ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज करते हुए ऋषि कुमार के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई उनकी बहन के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपितों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.