बागपत, जून 25 -- सिंघावली अहीर निवासी अनिल शर्मा ने बताया की वह सुबह टहलने के लिए खेतो की तरफ गए थे। जैसे ही वह खेतो के पास चकरोड़ मे पहुंचे तो कुछ जंगली कुत्ते गोवंश को बुरी तरह नोच रहे थे और घसीट रहे थे। उन्होंने खेत से गन्ना तोड़कर कुत्तो को वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद ही सिंघावली थाने से पुलिस और सेड़भर गांव से प्रधान प्रतिनिधि सुरेंदर यादव वहां पहुंचे और गोवंश को ई रिक्शा मे डालकर अमीनगर सराय उपचार के लिए ले गए। उपचार के बाद गोवंश को आदर्श गौशाला मे छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...