लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। महेशपुर वन रेंज के आंवला बीट के अजान कस्बे में शुक्रवार सुबह एक चीतल कुत्तों से जान बचाकर गांव के एक घर में घुस गया। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से चीतल को सुरक्षित बचा लिया गया। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कुत्तों के एक झुंड ने आबादी के निकट एक चीतल को घेर लिया। जान बचाने के लिए चीतल आबादी की ओर भागा और गांव में अतुल वर्मा के घर घुस गया। चीतल के घर में घुसने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण आशीष वर्मा, रमेश कश्यप, राजेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, गजेन्द्र वर्मा और वीरेंद्र कुमार वर्मा ने कुत्तों को वहां से खदेड़ दिया और चीतल की जान बचाई। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन सुरक्षा वाचर संजय और मुख्तयार ने चीतल को स...