मेरठ, अप्रैल 4 -- समौली गांव निवासी में कुत्तों के हमले से बचकर एक घायल पहाड़ा किसान के घर में घुस आया। ग्रामीणों ने मौके से कुत्तों को भगा दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को घायल पहाड़ा सौंप दिया। समौली निवासी जितेंद्र कांबोज ने बताया कि एक पहाड़ा को आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान पहाड़ा बचते-बचाते पूर्व प्रधान विनेश के घर में घुस गया। पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से आवार कुत्तों को भगाते हुए पहाड़्रे को बचाया और वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान ग्रामीणों की एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल पहाड़े का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग टीम ने बताया कि हमले में पहाड़ा अधिक घायल नहीं हुआ, वह सुरक्षित है। उपचार कराकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...