बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। दोघट के जंगल में रविवार को एक नील गाय पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागी नील गाय कस्बे की पट्टी भोजान स्थित एक तालाब में कूद गई। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने नील गाय को दो बार निकाल लिया, लेकिन वह हर बार छूटकर तालाब में कूद गई। आखिर दलदल में फंसने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया रविवार दोपहर एक नील गाय जंगल की तरफ से तेजी से भागती हुई आई और गांव के तालाब में कूद गई। नील गाय के पीछे कुत्तों का झुंड भाग रहा था। यह देख ग्रामीणों लाठी डंडे लेकर कुत्तों को भगाया और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। कुछ देर में टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से नीलगाय को तालाब से निकालने का प्रयास किया। बताया गया कि नीलगाय को दो बार निकाल भी लिया गया था, लेकिन वह रस्सी से छूटकर फिर...