कानपुर, मार्च 11 -- संदलपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक होने से आयेदिन लोग इसका निशाना बन रहे हैं। इससे कई गांवो में जबर्दस्त दहशत बनी हुई है। कुत्ते और बंदरों का आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हवासपुर हॉस्पिटल में 2 महीने में पौने चार सौ लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे हैं। साथ ही कई लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। सरकार कुत्ते और बंदरों के हमलों को कम करने के लिए कवायद कर रही है, लेकिन अब छोटे-छोटे गांवों में भी बंदरों की संख्या बढ़ने के साथ ही कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। संदलपुर क्षेत्र के संदलपुर कस्बा, भंदेमऊ आदि गांवों में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। वहीं संदलपुर में तो बंदरों ने बच्चों का निकलना मुश्किल कर दिया है। बंदरों के काटने से अब तक कई बच्चे घायल हो चुके हैं। कई गांवों में अब आवारा कुत्ते लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.