बिजनौर, फरवरी 5 -- अफजलगढ़। आवारा कुत्तों ने हमला करके 3 मासूमों सहित 6 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पतालो में उपचार किया जा रहा है। आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके मुमताज (62वर्ष) तथा सम्राट (3वर्ष) नाबका, जुनैद (10वर्ष) कासमपुरगढ़ी, कोमल (30वर्ष) कुराली, सायरा (40वर्ष), अनाबिया (5वर्ष) पाडली माडू को घायल कर दिया। पीड़ित अफजलगढ़ सीएचसी तथा कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी में उपचाराधीन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.