बिजनौर, जनवरी 31 -- आवारा कुत्तों ने हमला करके सात लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितो का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। लोगों द्वारा लगातार मांग किए जाने के बाबजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया जा रहा है। शनिवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके तारा सिंह (चतरपुर), अभिषेक (वजीदपुर), अफजाल (सुआवाला) राधिका (मच्छमार), अजय (हीरापुर गोकल), दारा सिंह (लालबाग) तथा आकांक्षा (हिदायतपुर) को काटकर घायल कर दिया। घायल अफजलगढ सीएचसी तथा कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी में उपचाराधीन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.