भदोही, मार्च 13 -- ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के मऊरामशाला गांव में गुरुवार को आवारा कुत्तों ने सात भेडों को शिकार बना लिया। कुत्तों के हमले में सातों भेड़ों की मौत हो गई। कुत्तों के आतंक से ग्रामीण डरे और सहमें हुए हैं। मऊरामशाला गांव निवासी सभाजीत पाल घर के पास भेड़ों को बांधे हुए थे। दोपहर में करीब डेढ़ बजे आधा दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्ते आए और भेड़ों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने सातों भेड़ को इस कदर काट लिया कि उनकी मौत हो गई। कुत्तों और भेड़ों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते कुत्ते भाग गए। कुत्तों के बढ़े आतंक से ग्रामीण सहमें हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.