बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- तहसील क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर में कुत्तों द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने बामुश्किल मोर को कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तेजपाल यादव का मकान एक छोर पर है। मंगलवार को एक मोर उनके घर पर बैठा था। इसी दौरान कुत्तों ने उसे घेर लिया, जैसे ही इस बात की सूचना ग्रामीणों को लगी। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ कर मोर को बचाया और घायल अवस्था में उसे अपने घर ले आए। ग्रामीणों ने मोर का उपचार कराया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम गांव पहुँची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...