कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर किया घायल
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। चंद्राचार्य चौक क्षेत्र स्थित हीरा कॉम्पलेक्स में रविवार को भाई के साथ खरीदारी करने आए 10 वर्षीय बालक पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। संजय नगर टिबड़ी निवासी लवकेश अपने भाई के साथ कॉम्पलेक्स में खरीदारी करने आया था। अचानक दो लावारिस कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के व्यापारियों ने बच्चे को छुड़ाया, लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह काट लिया। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। स्थानीय व्यापारियों सचिन गुप्ता, आर्यन, कन्हैया आदि का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। व्यापारियों ने नगर निगम से लावारिस कुत्तों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.