कुत्तों ने किसान पर हमला कर किया घायल
बरेली, मई 29 -- नवाबगंज।पंडरी गांव के लालता प्रसाद ने गांव में ही स्थित अपने खेत में चरी बो रखी है। 27 मई को वह खेत में खड़ी फसल देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान मंदिर के पास रहने वाले पालतू कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। कुत्तों से बचने के लिए उन्होंने कुत्तों को डेले मारकर भगाने का प्रयास किया। इस बात पर मंदिर में रहने वाला पुजारी बाहर आ गया और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। घटना की तहरीर किसान की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है। यह भी पढ़ें- मस्जिद कमेटी के सदस्य से दबंगों ने की मारपीट, पथराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.