बिजनौर, फरवरी 9 -- अफजलगढ़। आवारा कुत्तों ने हमला करके किशोर सहित आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूचे इलाके में आवारा कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। लगातार मांग करने के बाबजूद जिम्मेदारों द्वारा इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किया जा रहा है। सोमवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके शबाना (30 साल) शहजादपुर, माया रानी (47 साल) गढ़वावाला, दिव्यांशी (10 साल) हरेवली, अमन शर्मा (32 साल) मानियावाला, राबिया खातून (50 साल) भिक्कावाला तथा लोकेश (25 साल) भूतपुरी को घायल कर दिया। पीड़ितों का अफजलगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.