औरैया, जनवरी 24 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम कोठीपुर में बीती शुक्रवार की रात आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बरामदे में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। सुबह परिजन जब बरामदे में पहुंचे तो देखा कि चार बकरियां मृत पड़ी थीं और एक को कुत्तों ने पूरी तरह से खा लिया था। पीड़ित मनोज ने बताया कि उनकी पांच बकरियों में से एक पूरी तरह खो गई और चार अन्य नोच-नोच कर मारी गई थीं। बकरियों के खून से सने बरामदे को देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। आजीविका का साधन छिना मनोज ने कहा कि बकरी पालन ही उनका मुख्य आजीविका का साधन है, इसलिए इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और शिकायत क...