कुत्तों को लोहे की रॉड से पीटा, जबड़ा और पैर तोड़े, बचाने पहुंची टीम को भीड़ ने दी जान से मारने
लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के अमीनाबाद स्थित रस्सी बटान मोहल्ले में कुछ लोगों ने आवारा कुत्तों पर लोहे की रॉड और डंडों से बर्बरता से हमला किया। एक का जबड़ा पूरी तरह तोड़ दिया गया और सिर में कई जगह फ्रैक्चर आए, किसी की टांग की हड्डी तोड़ दी गई तो किसी को इतनी गहरी आंतरिक चोटें दी गईं कि वह तड़पता रहा। कुल चार बेजुबान इस क्रूरता का शिकार हुए। जब पशु कल्याण कार्यकर्ता घायलों को बचाने पहुंचे तो सत्तर से अस्सी लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर जान से मारने की धमकी दी। नाका थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता डॉ. विशाखा शुक्ला ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि रस्सी बटान मोहल्ले में कुत्तों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। एनिमल वेलफेयर कार्यकर्ताओं की टीम तुरंत मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.