मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अस्पतालों से कुत्तों को भगाने के लिए सदर से लेकर पीएचसी तक नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। सीएस डॉ. अजय कुमार ने इसका निर्देश सभी अस्पताल प्रभारियों को दिया है। अस्पतालों के अलावे एएनएम स्कूल के प्राचार्य को भी नोडल अधिकारी बनाने के लिए निर्देश दिया गया है। सीएस ने अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अस्पताल परिसर में स्ट्रीट डॉग का प्रवेश नहीं हो इसका पूरा इंतजाम किया जाए। नोडल अधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे कि स्ट्रीट डॉग से अस्पताल परिसर मुक्त रहे। इसके अलावा अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण समय पर किया जाए। बायो मेडिकल वेस्ट के कारण ही कुत्ते अस्पताल परिसर में पहुंचते हैं। सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे नगर निगम और पंचायत से संपर्क कर अस्पतालों की सफाई पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.