काशीपुर, मई 8 -- जसपुर। कुत्तों ने हिरन पर हमला कर उसे मार डाला। वन कर्मी शव को उठाकर जंगल ले गए। हिरन को जंगल में दफना दिया गया। ग्राम नादेही के बाहरी छोर पर फईम अहमद के भट्टे के पास एक खेत में गुरुवार देर रात कुत्तों ने एक हिरन को मार डाला। कुत्तों ने हिरन को बुरी तरह से नोच डाला था। शुक्रवार सुबह खेतों पर आये ग्रामीण एवं भट्टा स्वामी फईम अहमद ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। उसके बाद वह शव को उठाकर ले गए। भट्टा स्वामी फईम अहमद ने बताया कि जिस इलाके में हिरन का शव पड़ा था। उस इलाके में कुत्तों का बसेरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.