पीलीभीत, मई 4 -- गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में रविवार को एक चीतल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को गांव निवासी दीन दयाल भारती के मकान के पीछे स्थित खेत में पड़ा देखा, तब वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंच कर टीम ने शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चीतल को नोंच कर कुछ हिस्सा खा लिए जाने की पुष्टि हुई है। सामाजिक वानिकी के वन दरोगा आशीष कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास बाघ या तेंदुए के कोई पदचिह्न नहीं मिले हैं। जिससे बड़े जंगली जानवर के हमले की संभावना कम लग रही है। वन विभाग के अनुसार, चीतल की मौत कुत्तों के झुंड द्वारा हमले की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.