शाहजहांपुर, मई 2 -- क्षेत्र के तेरा गांव में जंगल से भटककर खेतों में पहुंचे एक हिरण की कुत्तों के हमले से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों में पहुंचे हिरण को कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। बचने के प्रयास में वह झाड़ियों में जा फंसा, जहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हिरण दम तोड़ चुका था। वन दरोगा वीरेंद्र गंगवार ने बताया कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम सिंधौली पशु चिकित्सालय में कराकर उसे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- कुत्तों के झुंड के हमले में घायल बारहसिंगा को ग्रामीणों ने बचाया ग्रामीणों और वन्य जीव प्रेमियों ने इस घटना पर दुख जताते हुए वन्य जीवों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। यह भी पढ़ें- वन्यजीव के...