बिजनौर, अप्रैल 17 -- अफजलगढ़। कुत्तों ने हमला करके 8 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लंबे कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूचे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर इस दिशा में प्रयास न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। गुरूवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके कमलेश व अब्दुल हफीज (अफजलगढ), संगीता (मानियावाला) मो. शाद (कासमपुरगढ़ी) सुखचैन (रसूलपुर), आकांक्षा (मुकरपुरी), हिना (मेघपुर) तथा अजय (अलियारपुर) को घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- कुत्ते के काटने से आधा दर्जन लोग घायल,इलाज अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज क...