बिजनौर, अप्रैल 17 -- अफजलगढ़। कुत्तों ने हमला करके 7 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूचे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने प्रसादी (सुरजनगर), यश कुमार व रूही (हरेवली), सचिन (रसूलपुर आबाद), राजपाल (शाहपुर जमाल) लोकेश (मीरापुर) तथा सोनी (सुआवाला) को हमला करके घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया | यह भी पढ़ें- पागल कुत्ते ने रिक्शा चालक पर हमला कर किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.