बस्ती, अप्रैल 14 -- हर्रैया। थानाक्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुत्तों के झुंड ने एक हिरन पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए हिरन गांव की ओर भाग आया, जहां ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। घायल हिरन काफी देर तक गांव में ही पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामवासी रामआशीष यादव, प्रवीण तिवारी, नवीन तिवारी, सुंदर तिवारी अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर घायल हिरन की देखरेख की। बाद में वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ठेले के जरिए हिरन को पशु चिकित्सा...