कुत्तों के हमले में हिरण के बच्चे की मौत
ललितपुर, मई 15 -- दिदौनिया। मड़ावरा वन रेंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर में आबादी के नजदीक आए हिरण के एक बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा और वन विभाग अफसरों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हिरण के बच्चे का उपचार किया लेकिन उसको बचा नहीं सके। वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को दफनाया। मड़ावरा वन रेंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर जंगल से सटी हुई है। इस कारण गांव में जंगली जानवरों का आना जाना लगता है। बीते रोज एक हिरण का बच्चा गांव की गलियों में आ गया। यहां पहले से मौजूद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया और बुरी तरह उसको नोचा। यह भी पढ़ें- महुआखेड़ा में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन ग्रामीणों की कुत्तों पर नजर पड़ी तो उन्होंने लाठी डंडे लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.