बिजनौर, मई 7 -- अफजलगढ़। कुत्तों ने हमला करके सात लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लंबे अरसे से कुत्तों का आतंक बरकरार है। समूचे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में प्रयास न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके इशरत (अफजलगढ), सोनू कुमार (कासमपुरगढ़ी), कार्तिक व ललिता (भूतपुरी), आबिद (सुआवाला), विशेष (नबाबपुरा) तथा समनजीत (अगवानपुर), को घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...