एटा, मार्च 14 -- राष्ट्रीय पक्षी मोरनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बनियाढारा निवासी ओमपाल सिंह पुत्र अजुद्दी प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार सुबह बीएल इंटर कॉलेज में पढ़ाने के लिए जा रहे थे, रास्ते में एक मोरनी मृत अवस्था में पड़ी दिखाई दी पास में गेहूं के खेत में उसके कई पंख भी बिखरे पड़े थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर अलीगंज पुलिस और जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं वन विभाग की टीम से वन दरोगा संजय और उजीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मृत मोरनी के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरएफओ आदित्य सक्सेना ने बताया कि वन विभाग को घटना की सूचना,डायल 112 के माध्यम से मिली थी। मृत पक्षी मोरनी है। प्रथम दृष्टया ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.