बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। सड़कों पर आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम नही ले रहे हैं। जिले के दो थानों के अलग अलग स्थानों पर आक्रामक कुत्तों ने एक बालक सहित दो पर हमला कर उन्हे गंभीर रूप से नोंच डाला। हालांकि लोगों ने दोनों जगहों पर कुत्तों को खदेड़ कर बालक व अधेड़ की जान तो बचा ली। हालांकि अधेड़ बेहोशी की हालत मिला। दोनों को गंभीरावस्था में नजदीकी सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रिसिया थाने के राजेन्द्र नगर निवासी शहवान रजा (4) पुत्र अकरम अली शुक्रवार सुबह अपने परिजनों के पीछे पैदल खेत की ओर जा रहा था। अचानक पीछे से आक्रामक कुत्ते ने बालक पर हमला कर उसे भूमि पर पटक नोंचने लगा। तत्काल बालक के परिजनों ने शोर मचाते हुए कुत्ते पर पथराव कर उसे खदेड़ा। बालक की जान तो बच गई। वह गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.