कुत्तों के हमले में दो मोर घायल, करंट लगने से एक की मौत
औरैया, जून 23 -- गांव किल्लामपुर इटैली और कन्हों स्थित महामाई मंदिर के पास मंगलवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले में दो राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों मोरों को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। वहीं, कस्बा अछल्दा के नेविलगंज में सोमवार रात डाकघर के पास बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मोर की मौत हो गई। सूचना पर वन उपनिरीक्षक बृज भूषण सिंह ने मृत मोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। घायल मोरों को वन टीम प्रभारी गौरव मिश्रा की देखरेख में उपचार के बाद निगरानी के लिए पौधशाला में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.