हाथरस, अगस्त 3 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव नगला मनी में आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दुख का माहौल रहा। उन्होंने मोर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया। जानकारी के अनुसार, गांव में एक मोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोर को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलने पर वन विभाग के वन रक्षक कौशल वर्मा एवं के.पी. मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत उन्होंने घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया, मरहम-पट्टी की और उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। मोर की...