कुत्तों के हमले में घायल नीलगाय का बच्चा बचाया
मथुरा, मई 15 -- छाता के गांव भदावल में खेतों की ओर घूम रहे नीलगाय के एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाकर नीलगाय के बच्चे की जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर बाद तक भी वन्य टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने गो सेवक कमल ठाकुर की टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना पर गो सेवक वीरेंद्र ठाकुर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वह नीलगाय के घायल बच्चे को उपचार के लिए अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर सहायता न मिलने से वन्य जीवों की जान खतरे में पड़ सकती है। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम गोसेवकों से नीलगाय का बच्चा अपने साथ ले गई। वन रेंजर राजकुमार शर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.