सासाराम, जून 3 -- नोखा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के बधार में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले से काले हिरण की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह की बताई जाती है। ग्रामीणों के अनुसार बधार में एक हिरण को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और उस पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हिरण के चीत्कार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा कुत्तों को खदेड़कर हिरण को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल हिरण को एक पेड़ की छाया में सुरक्षित स्थान पर रखकर वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हिरण को उपचार के लिए सासाराम ले गई। यह भी पढ़ें- कुत्तों के हमले में घायल काले हिरण की इलाज के दौरान मौत चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन अत्यधिक घाव होने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं ...