बिजनौर, मार्च 6 -- अफजलगढ़, संवाददाता। कुत्तों ने हमला करके एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूचे इलाके में पूरी तरह कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके तनु (सलावतनगर), आरूष भट्ट (भिक्कावाला), युग (शाहपुर जमाल), अंश व अफ्फान (कुराली), गजेन्द्र (नावका), उज्जवल व प्रिंस (रसूलपुर आबाद), सचिन (भगौता), डिम्पल (खिजरपुर), रिकवेन्दर (भोगपुर) तथा विजयपाल व बृजेश (मकसूदाबाद) को घायल कर दिया। अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। फार्मेसिस्ट मनोज शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.