रामपुर, जनवरी 20 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक काजी में सोमवार को जंगल से भटककर आबादी की ओर आई एक नीलगाय को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बना लिया। कुत्तों ने नीलगाय को नोच-नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से नीलगाय की जान बचा ली गई।गांव के पास नीलगाय को घायल अवस्था में देख डॉ. नफीस ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई। वन दरोगा कुलवीर सिंह और लाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नीलगाय के शरीर पर कुत्तों के हमले के गहरे निशान थे और वह काफी डरी हुई थी।वन विभाग की टीम ने तत्काल फार्मासिस्ट सूरजपाल को मौके पर बुलाया। फार्मासिस्ट ने घायल नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया और घावों पर दवा लगाई। हालत में सुधार होने के बाद वन विभाग की टीम नीलगाय को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.