बागपत, फरवरी 2 -- दाहा। मांगरौली गांव के जंगल में कुत्तों से जान बचाकर भागा हिरण गांव में घुस गया। ग्रामीणों ने कुत्तों से हिरण को बचाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। मांगरौली गांव के जंगल में आवारा कुत्तों के झुंड ने जंगल में घूम रहे हिरण पर हमला कर दिया। हिरण कुत्तों से बचने के लिए गांव में घुस गया। जिसपर पूर्व प्रधान इमरान, कंवरपाल, मोनू आदि ने हिरण को कुत्तों से बचाया और फिर डायल-112 व वन विभाग को सूचना दी। पुलिस के साथ वन दरोगा विनोद कुमार कैटिल गार्ड को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल हिरण की मौत हो चुकी थी। वन दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि मृत हिरण को संतनगर नर्सरी ले जाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.