संभल, जनवरी 12 -- यूपी के संभल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में रविवार शाम कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। खेत से घर लौट रही 9 वर्षीय बच्ची पर 20-25 खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसे घसीटकर गेहूं के खेत में ले गए और उसे जगह-जगह नोंचडाला। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, बच्ची की मौत हो चुकी थी। गांव पोटा के रहने वाले बंटी की 9 वर्षीय बेटी रिया गौतम सरकारी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। रविवार शाम वह खेत से घर लौट रही थी। गांव के निकट शमशान घाट के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को खींचकर पास के गेहूं के खेत में ले गए। बच्ची बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कुत्तों ने उसे जगह- जगह से नोंच डाला। बच्ची की चीख-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.