हमीरपुर, मार्च 30 -- मौदहा, संवाददाता। आवारा कुत्तों के झुंड से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार बाइक भगाने वाले किशोर की पोल से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात की है। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल फुटेज में बाइक सवार किशोर पोल से टकराकर चबूतरे में गिरता हुआ दिख रहा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से करते हुए सवेरे अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे के हैदरगंज भुइयांरानी के पास का निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली किसी काम से रात में बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात वापस लौटते समय उसे मोहल्ले की गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों के झुंड ने खदेड़ लिया। सैफ ने कुत्तों से बचने के लिए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन आ...