शामली, मई 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में शुक्रवार को एक बारहसिंगा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए बारहसिंगा को कुत्तों के चंगुल से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। शुक्रवार को गांव झाल में अचानक करीब एक दर्जन कुत्तों के झुंड ने एक बारहसिंगा को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। बाराहसिंघा जान आवारा कुत्तों से जान बचाने के लिए आबादी की ओर पहुंच गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाकर घायल बारहसिंगा को बचाया। ग्रामीणों ने घायल बारहसिंगा को प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना वन विभाग और डायल-112 पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, गांव में दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच...