बुलंदशहर, फरवरी 27 -- नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद ने कुत्तों को पकड़ने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह प्रस्ताव हाल ही में हुई पालिका बोर्ड बैठक में पारित किया गया था, जिसके बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है। पालिका प्रशासन के अनुसार शहर के विभिन्न मोहल्लों से लगातार आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा लोगों को दौड़ाने और काटने की शिकायतें मिल रही थीं। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड बैठक में कुत्तों को पकड़ने और उनके बधियाकरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अधिकृत संस्था की टीम शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर कुत्तों को पकड़ रही है। अब तक अभियान के तहत 500...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.