कुत्तों की लड़ाई को लेकर मारपीट, दोनों पक्ष से 10 घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- कुत्तों की लड़ाई को लेकर गुरुवार देर शाम दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गए। जेठवारा थाना क्षेत्र के का कसहर डेरवा गांव निवासी प्रेम नारायण यादव का कुत्ता पड़ोसी रामदेव यादव के कुत्ते को काट रहा था। इस पर रामदेव के घर के बच्चों ने कुत्ते को डंडे से मार कर अलग कर दिया। इसे लेकर दोनों परिवार में विवाद होने लगा। कहासुनी बढ़ी और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष में देर तक मारपीट होती रही। महिलाओं से लेकर छोटे बच्चे तक नहीं बच पाए। मारपीट में एक पक्ष से रामदेव, मल्लू, रामप्यारी, सुनीता, रेनू, मुस्कान, दूसरे पक्ष से प्रेम नारायण, राज नारायण, मोरे, राजा घायल हो गए। यह भी पढ़ें- प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चटकी लाठी, 17 लोगों पर मुकदमा मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.